{"_id":"64bc34156b0b7a541c049304","slug":"husband-and-father-in-law-were-beaten-outside-the-court-for-not-giving-divorce-mathura-news-c-29-1-mtr1019-108792-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तलाक न देने पर पति व ससुर को कोर्ट के बाहर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तलाक न देने पर पति व ससुर को कोर्ट के बाहर पीटा
Sun, 23 Jul 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
- झांसी जिले की महिला व उसके पिता के साथ वारदात, पति सहित चार पर मुकदमा
मथुरा। फैमिली कोर्ट में तारीख पर आई एक महिला व उसके पिता के साथ ससुरालियों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता इला गोस्वामी निवासी नई बस्ती समथर, झांसी ने बताया कि पति से चल रहे विवाद में शुक्रवार को वह तारीख करने के लिए अपने पिता यशोदानंदन के साथ फैमिली कोर्ट आई थी। वहां से लौटकर पिता के साथ खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी पति नितिन व उसके तीन अन्य साथी आए। उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध पर पति व उसके साथियों ने उसे पीटा। पति ने कहा कि तलाक न देने पर इसी प्रकार से पीटा जाएगा। इस संबंध में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर सदर बाजार जसवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद