फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Husband accused of killing wife and sister-in-law over dowry.

Mathura News: दहेज के लिए पत्नी और साली को जान से मारने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of killing wife and sister-in-law over dowry.
नौहझील। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक आरक्षी और उसके परिजनों द्वारा दहेज के लिए दो बहनों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी में 36 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के लिए दो बहनों को करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। अब पीड़िता की तहरीर पर साल नामजदों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौहझील क्षेत्र के गांव अड्डा फिरोजपुर निवासी चंद्रकिरण ने महिला थाना (मथुरा) में दी तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उसका और उसकी छोटी बहन कृष्णा कुमारी का विवाह 18 अप्रैल 2025 को पिसावा बरसाना निवासी दो भाइयों शैलेष कुमार और राकेश कुमार के साथ हुआ था। शैलेष वर्तमान में सूरजपुर पुलिस लाइन (ग्रेटर नोएडा) में आरक्षी के पद पर प्रशिक्षण ले रहा है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति शैलेष और उसके परिजनों ने 17 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर दोनों बहनों को शारीरिक और मानसिक शोषण शुरू कर दिया। तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने दोनों बहनों को जबरन बिजली के तारों पकड़वाकर उनकी हत्या करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि शैलेष के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने की बात भी सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि करीब 5 लाख रुपये पति के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई।
विज्ञापन

बीते 23 सितंबर को जब पीड़िता के पिता समझाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। कहा कि पैसा और कार मिलने पर ही बेटियों को यहां भेजा जाए। वर्तमान में दोनों बहनें अपने मायके में हैं। एसपी देहात सुरेंद्र चंद्र रावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर साल नामजदों पति शैलेश कुमार, राकेश कुमार, ससुर वीरपाल, सास शकुंतला देवी, ननद कुमकुम, देवर लोकेश और रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed