फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hurt by breakup, boyfriend behaved rudely with girlfriend

Mathura News: ब्रेकअप से आहत प्रेमी ने प्रेमिका से की अभद्रता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hurt by breakup, boyfriend behaved rudely with girlfriend
मथुरा। ब्रेकअप से आहत प्रेमी ने रविवार रात को डैंपियर नगर में ई-रिक्शा से अपने घर जा रही प्रेमिका को पकड़ लिया। ई-रिक्शा से खींचकर वह प्रेमिका से अभद्रता करने लगा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला का सदर बाजार क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले महिला ने अपने प्रेमी से बात करना बंद कर दिया। इससे युवक परेशान होने लगा और प्रेमिका से मिलने का मौका खोजने लगा। रविवार रात करीब नौ बजे महिला डैंपियर नगर से ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान मौका देखकर वह वहां पहुंच गया और महिला से अभद्रता करने लगा। उसने महिला से अपने साथ चलने की जबरदस्ती भी की। इसी दौरान मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और दोनों के परिजन को सूचना दे दी। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर प्रार्थना पत्र मिलेगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed