फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   huranga in gidoh

गोरी होरी में गई हार, पतौ तेरी परै हुरंगा में...

Thu, 16 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 16 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
huranga in gidoh
होली - फोटो : SELF
ब्रज क्षेत्र में होली के बाद हुरंगों की धूम मची है। बुधवार को कन्हैया की कंदुक लीला स्थली गिडोह में हुरंगे का आयोजन किया गया। हुरियारिनों ने हुरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाईं। 
विज्ञापन


बुधवार को शाम चार बजे नंदगांव के हुरियारों ने गिडोह की ओर कूच किया। प्राइमरी स्कूल पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया। बलदाऊ प्रतीक ध्वजा के साथ होली के रसियों, ढप, ढोल और नगाडे़ के साथ गाते-बजाते अपनी मस्ती में मस्त हुरियारे गांव के मध्य स्थित  बीच के मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर में समाज गायन किया गया। हुरियारों ने बलदाऊ से हुरंगा में साथ चल कर खेलने का आग्रह किया। हंसी-ठिठोली और पद गायन करते हुए हुरियारे मंदिर से हवेली वाली गली होते हुए लठामार होली चौक पर एकत्रित हुए। नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने गुलाब की पंखुडियां बरसा कर उनका स्वागत किया। हुरियारों ने चौक में मौजूद हुरियारिनों से जमकर ठिठोली की। रसिया गायन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम छह बजे झाम हाथ में पकड़े एक हुरियारे ने चमकदार चुन्नी ओढ़े एक हुरियारिन को उकसाने के लिए कहा, ‘गोरी होरी में गई हार पतौ तेरी परै हुरंगा में, मोय सबरी लगैं मलूक गजब कौ...’। हुरियारिन ने लाठी से हूला मारते हुए हुरियारे को बताया, ‘बा हार कौ बदलौ आज हम सब लै कैं रहिंगीं...’।  

शब्दों की इसी छेड़छाड़ के बीच दाऊजी स्वरूप पताका लिए एक हुरियारा लठामार का संकेत देता है। इसी के साथ हुरियारिन आगे बढ़ हुरियारों के झामों पर तड़ातड़ लाठियों की बौछार शुरू कर देती हैं। हुरियारे भी पूरे जोर शोर से हुरियारिनों को पीछे हटाने पर विवश कर देते हैं।

हुरियारिनों का लठ लेकर आगे बढकर झाम पीटना और हुरियारों का उनको पीछे हटाने का क्रम तीन बार चलता है। इसी के साथ ब्रजराज का जयघोष होता है जो संकेत देता है कि हुरंगे को एक वर्ष तक के लिए विराम दिया जाए। 


हुरियारे और हुरियारिनों को दिया फगुवा
हुरंगा में लाठियां बरसाने वाली हुरियारिनों और लाठियों के वार सहन करने वाले हुरियारों को स्थानीय लोगों की ओर से फगुवा देकर सम्मानित किया गया। नेतन चौधरी ने नंदगांव की हुरियारिनों को लड्डू देकर सम्मानित किया। भीम चौधरी ने हुरियारों को प्रसादी लड्डू देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed