फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   huranga in bathain

बठैन में हुरियारों पर बरसीं प्रेम पगी लाठियां

Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
huranga in bathain
बठैन में हुरंगा
जाव के बाद बुधवार को बठैन में हुरंगा हुआ। बठैन की हुरियारिनों ने जाव के हुरियारों पर जमकर लाठियां बरसाईं। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने अलौकिक होली आयोजन का आनंद लिया। अबीर गुलाल की वर्षा के बीच कृष्ण-बलराम की जय-जयकार गूंजती रही।
विज्ञापन


अपराह्न करीब तीन बजे जाव के हुरियारे बलराम की प्रतीक झंडी को लेकर गांव के दाऊजी मंदिर पर एकत्रित हुए। मंदिर में समाज गायन के बाद हुरियारे  ढोल-नगाड़े, ढप-ढोल बजाते, होली गीत गाते हुए मैदान की ओर चल दिए। 
विज्ञापन


शोभायात्रा शाम सात बजे गांव के बाहर मैदान पर पहुंची। जहां घूंघट ओढ़े और हाथों में लाठियां लिए हुरियारिन खड़ी हुई थी। उन्होंने बरसाने की लठामार होली की भांति लाठियों से हुरियारों के लकड़ी के  विशेष प्रकार से बने हलों पर वार पर वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 फीट व्यास के गोल घेरे में हुरियारे भागते हुए हुरियारिनों की लाठियों के प्रहार से बचने का प्रयास करते। करीब एक घंटे से अधिक समय तक हुरंगा चला। बलदाऊ की जय, राधा रानी के जयघोष से मैदान गुंजायमान रहा।


हुक्केे बने आकर्षण का केंद्र 
बठैन में हुरंगे के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में सिरदारी के हाथों में लगे हुक्के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। थोडी दूर चलने पर बुजुर्गों का दल रुकता और हुक्का गुड़गुड़ाने लग जाता। बुजुर्गों के रुकते ही गांव की बुजुर्ग महिलाएं माला पहनाकर स्वागत करतीं और बुजुर्ग एक विशेष प्रकार के बने प्रसाद को निकालकर दे रहे थे। सिरदारी इस दौरान ठिठोली भी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed