फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   huranga in baldeo

दाऊ ब्रज होरि मचाई...

Wed, 15 Mar 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 15 Mar 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
huranga in baldeo
विश्व प्रसिद्ध हुरंगे का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ब्रज के राजा बलदाऊ के आंगन में होली का उल्लास अपने शिखर पर रहा। यहां हुरियारिनों के हाथों में हुरियारों के कपड़ों को फाड़कर तैयार किए गए कोड़े थे और ये कोड़े हुरियारों पर पड़ रहे थे। प्रेम भाव के इस होली के चरम रूप हुरंगा का उल्लास ऐसा रहा कि हुरियारों को कोड़ों की मार से भी आनंद सी लगी। हुरियारिन और हुरियारों की हंसी-ठिठोली और अबीर-गुलाल की बौछार का श्रद्धालुओं ने भी आनंद लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर में विश्व प्रसिद्ध हुरंगा देखने के लिए देश और विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही हुरंगे का उल्लास था। बलदेव के गोस्वामी समाज के युवकों ने मंदिर पहुंचकर ब्रज के राजा बलदाऊ महाराज की पूजा अर्चना की और उन्हें होली खेलने के लिए तैयार किया। गोस्वामी समाज की महिलाएं परंपरागत परिधानों में मंदिर प्रांगण पहुंचीं। 
विज्ञापन


‘दाऊ ब्रज होरि मचाई है, इतते आयीं रेवती रानी उतते बलराई, खेल फाग नंद पौरी में, शोभ बरनि न जाई...’ गीत के बीच रंगों की फुहार और अबीर-गुलाल की मार के साथ हुरियारिन और हुरियारों में हंसी और ठिठोली शुरू हुई। मंदिर परिसर में बलदाऊ और भगवान कृष्ण के प्रतीक रूपी झंडे आते ही हुरंगा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुरियारों ने रंगों की बरसात शुरू की तो हुरियारिनों ने हुरियारों के कपड़े फाड़े और उनका कोड़ा बनाकर हंसी ठिठोली के बीच हुरियारों के नंगे बदन पर बरसाने लगीं। प्रेम पगे इन कोड़ों की मार हुरियारों को आनंदित कर रही थी। इसी बीच वे हंसी-ठिठोली करते और रंग डालते तो कोड़ों की मार और तेज हो जाती। द्वापर की इस अद्भुत लीला मंचन के साक्षी देश-विदेश से आए श्रद्धालु बने। साथ ही मंदिर प्रांगण में आईजी आगरा सुजीत पांडेय, जिला जज रमेश तिवारी, डीएम नितिन बंसल, एसएसपी मोहित गुप्ता और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। 


ओह माई गॉड, ब्यूटीफुल
ब्रज विश्व प्रसिद्ध हुरंगा को देखने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी बलदेव के दाऊजी मंदिर पहुंचे थे। यहां अबीर और गुलाल से सतरंगी आसमान को देख उनके मुंह से बरबस ही निकल पड़ा, ‘ओह माई गॉड, ब्यूटीफुल’। इतना ही नहीं जब हुरियारिनों ने कोड़े बरसाए तो ये दृश्य भी विदेशी श्रद्धालुओं के मन को छू गया। रंग में सराबोर ये श्रद्धालु एक टक इस अद्भुत आयोजन को निहारते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed