फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hundreds of trees caught in tussle between two departments

Mathura News: दो विभागों के बीच में जूझ रहे सैकड़ों पेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of trees caught in tussle between two departments
वृंदावन। नगर के प्रवेश मार्गों पर लगे सैकड़ों पेड़ दो विभागों के बीच जूझ रहे हैंं। निगम ने फुटपाथों पर टाइल्स लगाने के साथ पेड़ों के चारों तरफ खाली जगह नहीं छोड़ी। इससे पानी और पोषण पेड़ों को न मिलने के कारण दर्जनों पेड़ सूख कर गिरासू हो गए हैं। इसे लेकर जन शिकायत पर वन विभाग ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए पत्र भेजा। इसके तीन माह बाद भी पेड़ों का जीवन मुश्किल में है।
विज्ञापन

नगर के छटीकरा मार्ग, मथुरा मार्ग एवं नगर के अंदर सड़क के दोनों ओर लगे कदंब, तमाल सहित अन्य प्रजातियों के तीन हजार से अधिक पेड़ लगे हैं। नगर निगम ने नेशनल ग्रीन ट्रिव्यूनल के आदेशों की अनदेखी करते हुए पेड़ों के चारों ओर टाइल्स लगाकर पक्का कर दिया है। इससे पेड़ों को मिलने वाला पानी और पोषण नहीं मिल पा रहा है। छटीकरा मार्ग पर एक मंदिर ने मार्ग के किनारे लगे विशाल पेड़ों को अपनी जद में ले लिया है। उन्हें टीन से ढक दिया है। इससे पेड़ों का विकास रुक गया है। कई विशाल पेड़ पानी और पोषण न मिलने के कारण सूख गए हैं। वह कभी भी मार्ग पर धराशायी हो सकते हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर अधिवक्ता विवेक महाजन ने वनाधिकारियों से शिकायत की। इस पर वन विभाग ने नगर निगम को पेड़ों के नष्ट होने और सूखने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पत्र लिखा है। जिसमें एनजीटी के आदेश के पालन की अनदेखी की गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि एनजीटी द्वारा पारित पर्यावरण संरक्षण के आदेश में वृक्षों के चारों ओर खुला क्षेत्र छोड़ा जाना आवश्यक है जबकि नगर निगम द्वारा पक्का कर दिया गया है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने कहा कि सभी मार्गाें पर लगे पेड़ों के चारों ओर खोदकर उन्हें व्यवस्थित किया जाएगा। इस संबंध में निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed