फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Humid heat in the morning, drizzle in the evening

Mathura News: सुबह उमस भरी गर्मी, शाम को बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Humid heat in the morning, drizzle in the evening
मथुरा। उमस भरी गर्मी में मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवक युवतियां। - फोटो : mathura
मथुरा। जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। नौतपा के पांचवें दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। बीते दो दिन से यही हाल है। बृहस्पतिवार दोपहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। शाम को बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

सुबह आठ बजते ही गर्मी और उमस के प्रकोप से लोग व्याकुल रहे। दोपहर के समय से हवा चलाना भी बंद हो गई। ऐसे में बीते दिनों हुई बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस उछाल आया है। गर्मी से बचने के लिए लोग सड़कों के किनारे बिक रहे गन्ने के रस, बेल का शरबत, नींबू शिकंजी व लस्सी समेत अन्य शीतल पेय पदार्थ पीते नजर आए। शाम को बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से कुछ राहत नजर आई।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में करीब चार से पांच डिग्री पारा लुढ़कने की संभावना है। सुबह से ही करीब 27 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलेंगी। इससे लोगों काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed