फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Huge irregularities worth billions of rupees in development works - Vineet Narayan

विकास कार्यों में अरबों रुपयों की भारी अनियमिताएं-विनीत नारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Huge irregularities worth billions of rupees in development works - Vineet Narayan
वृंदावन। हवाला कांड का खुलासा करने वाले वरिष्ठ पत्रकार व द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने प्रदेश सरकार पर हमला किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शीतल छाया स्थित भजन कुटीर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विनीत और पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि करोड़ों खर्च होने के बाद भी ब्रज की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं हैं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज के विकास के लिए चार वर्ष पहले ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया था, लेकिन करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी मथुरा-वृंदावन के हालात बदतर हैं। ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए गए कार्यों की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विनीत ने कहा कि पांच वर्ष बाद भी लोगों को बंदरों के उत्पात, कूड़े के ढेर, सीवर व्यवस्था ध्वस्त व सड़कों में गड्ढों से निजात नहीं मिली है। आरोप लगाया कि परिषद का सारा जोर लाल पत्थर के अनावश्यक भवन निर्माणों पर रहा है। यमुना में प्रदूषण नहीं रुक पाया है। पांच वर्ष से भाजपा सरकार की घोषणाएं सुनते आ रहे हैं, फिर भी यमुना शुद्ध नहीं हुईं। इस पूरी अनियमितता में स्थानीय स्तर से लेकर शासन स्तर पर लोग शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed