{"_id":"6872108ee8bc89d5240e2a5c","slug":"huge-fire-breaks-out-in-liquor-shop-goods-worth-lakhs-burnt-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Fire: शराब की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला; VIDEO आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Fire: शराब की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जला; VIDEO आया सामने
Sat, 12 Jul 2025 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:06 PM IST
सार
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित शराब की दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शराब की दुकान में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत हाइवे स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का माल जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में लगी आग की लपटे इतनी तेज थी कि दुकान की छत का पत्थर भी चटक कर गिर गया। दुकान में रखे तीन फ्रिज व दो पंखा जलकर खाक हो गए।
मथुरा निवासी रवि चौधरी की ज्योति गौड़ के नाम से चौमुहां हाइवे स्थित शराब की दुकान है। शुक्रवार रात्रि सेल्समैन दुकान बंद करके घर गया था। रात्रि में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें रखी बीयर व इंग्लिश की शराब की बोतल जल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड व जैंत पुलिस भी पहुंच गई। शराब की दुकान के मालिक रवि चौधरी ने बताया कि आग लगने से उनका करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।