फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Huge explosion due to fire in gas cylinder, cracks in houses

Mathura: गैस सिलिंडर में लगी आग...धमाके से घर में आईं दरारें, जल गया सारा घरेलू सामान

Wed, 08 Jan 2025 11:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2025 11:24 AM IST
सार

मथुरा में मुहल्ला रामजी द्वारा में गैस सिलिंडेर में आग लगने से हड़कंप मच गया। धमाके के साथ सिलिंडर फटा तो  घर की दीवारों में दरार आ गईं। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
 

विज्ञापन
Huge explosion due to fire in gas cylinder, cracks in houses
घर में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के छत्ता बाजार स्थित मुहल्ला रामजी द्वारा निवासी एक व्यक्ति के घर में मंगलवार रात 11 बजे अंगीठी जलाने पर गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते-देखते ही सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे जहां घर का सारा सामान जल कर राख हो गया तो वहीं आसपास के घरों की दीवारों व छतों में भी दरारें आ गईं। बाइक सवार दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


छत्ता बाजार के निवासी राजाराम का बेटा किसी काम से बाहर गया था। सर्दी में राजाराम रोज की तरह ही मंगलवार को अंगीठी जलाकर घर में बैठे थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते सिलिंडर में तेजी से आग की लपटें उठनें लगीं। साथ ही सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों की भीड़ यहां जुट गई और किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी। कोतवाली थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया है कि घटना में किसी की हताहत नहीं हुई है, लेकिन घर का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। राजाराम के घर की एक दीवार भी गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed