फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   huge crowd of devotees gathered to see Banke Bihari on Akshaya Tritiya in Vrindavan

Vrindavan: अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब...श्रद्धालुओं ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दुर्लभ चरण दर्शन

Wed, 30 Apr 2025 01:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 30 Apr 2025 01:19 PM IST
सार

अक्षय तृतीया पर वृंदावन में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। चिलचिलाती धूप भी श्रद्धालुओं की आस्था के सामने बेअसर दिखी। हर कोई वर्ष में एक बार होने ठाकुरजी के दुर्लभ दर्शन करना चाहता था।
 

विज्ञापन
huge crowd of devotees gathered to see Banke Bihari on Akshaya Tritiya in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में अक्षय तृतीया पर भक्ति और आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं। ठाकुर बांकेबिहारी जी के वर्ष में एक बार होने वाले दुर्लभ चरण दर्शन और सर्वांग दर्शन की झलक पाने के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। 
विज्ञापन


 

प्राचीन सप्त देवालयों सहित सभी प्रमुख मंदिरों में ठाकुर जी को गर्मी से राहत देने के लिए चंदन का लेपन किया गया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में विशेष अवसर पर ठाकुर जी को केसरयुक्त मलयागिरि के चंदन का लड्डू अर्पित किया गया। साथ ही सत्तू, बेसन के लड्डू और शीतल पेय पदार्थों का भोग लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर जी को पीत वस्त्रों से सजाया गया और रायबेल, कुंद, मोगरा तथा गुलाब की सुगंधित मालाओं के साथ स्वर्णाभूषण, सोने की बांसुरी और पाजेब पहनाई गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 
ये भी पढ़ें-UP: तीन माह की बेटी को मार डाला...मां ने दी मासूम को दर्दनाक माैत, गले पर थे निशान; मंजर देख कांप गई रूह
विज्ञापन

शहर को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया, जिनकी जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और पुलिस कप्तान श्लोक कुमार स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed