{"_id":"6838ae30f532a2591f017127","slug":"huge-crowd-gathered-in-kalash-shobha-yatra-mathura-news-c-29-1-mtr1013-404086-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कलश शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कलश शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
मथुरा। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।
- फोटो : mathura
नौहझील (मथुरा)। श्रीझाड़ी हनुमानजी मंदिर पर 34वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कस्बे में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब एक किलोमीटर तक मानव शृंखला बनी रही। भागवतवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज आकर्षण का केंद्र रहे। हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई। कस्बावासियों ने जगह-जगह स्वागत किया।
बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे बगीची से यात्रा शुरू हुई। इसमें 751 महिलाएं सिर पर कलश रखकर नंगे पैर चल रहीं थीं। कलश यात्रा अग्रवाल बगीची से शुरू होकर द्रोपदी चौक, पथवारी मंदिर, टोली मोहल्ला, रेतिया बाजार, चामड़ चौराहा, शेरगढ़ रोड होते हुए हनुमानजी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में डीजे व बैंड मधुर भजनों पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। घोड़ी डांस, साधू-संतों के अखाड़ों द्वारा तलवारबाजी का प्रदर्शन किया गया। शिव तांडव, राम दरबार, राधा-कृष्ण, हनुमानजी, बांके बिहारी सहित अन्य झांकियां मन मोह रहीं थीं।
शोभायात्रा में जगद्गुरु नाभा द्वाराचार्य सुतीक्षण दास महाराज, महंत रामरतन दास महाराज, भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज साधु-संतों के साथ रथों में सवार होकर चल रहे थे। समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह शीतल पेय पदार्थ, बिस्कुट, नमकीन आदि का वितरण किया। ब्लाक प्रमुख सुमन चौधरी, प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल, विवेक जिंदल, शशि शर्मा, मोरध्वज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, प्रवीन कटारा, उमाकांत शर्मा, गौरांग अग्रवाल, अशोक शर्मा, ईश्वरी प्रसाद अग्रवाल आदि शामिल रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी सोनू सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, दीपक नागर पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
कभी भूल नहीं पाएंगे प्रेम
कार में सवार भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज व शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करता हेलिकॉप्टर आकर्षण का केंद्र रहे। हेलिपैड पर युवा हेलिकॉप्टर के साथ सेल्फी लेते नजर आए। महिला व पुरुष अनिरुद्धाचार्य के दर्शन को आतुर दिखे। सेल्फी लेने की होड़ रही। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि वह बहुत ही भाग्यशाली हैं, जो उन्हें सिद्ध स्थली श्रीझाड़ी हनुमानजी मंदिर पर भागवत कथा कहने का अवसर मिला है, शोभायात्रा के दौरान कस्बावासियों द्वारा जो प्रेम व स्वागत किया है उसे कभी नहीं भूल पाएंगे।