फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   huge collision between Traveller and Eco at mathura in Govardhan 17 people injured

UP: ट्रैवलर और ईको में जबर्दस्त भिड़ंत...श्रद्धालुओं में मची चीखपुकार, 17 लोग घायल; दरवाजा काटकर निकाला चालक

Tue, 03 Jun 2025 06:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 03 Jun 2025 06:36 PM IST
सार

मथुरा में श्रद्धालुओं भरी ट्रैवलर और ईको की टक्कर हो गई। हादसे में चीखपुकार मच गई। 17 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
huge collision between Traveller and Eco at mathura in Govardhan 17 people injured
हादसे में घायल श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में मंगलवार को गोवर्धन से जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर गाड़ी और ईको में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। ट्रैवलर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जयपुर के श्रद्धालु गोवर्धन दर्शन करके सौंख मार्ग से जयपुर लौट रहे थे। वहीं ईको वैन में सवार कठूमर का परिवार मथुरा की तरफ से लौट रहा था। तभी महमदपुर बाईपास चौराहा पर दोनों की भिड़ंत हो गई। वैन क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर गाड़ी में फंस गया। ट्रैवलर वैन को बचाने के चक्कर में पलट गई। 
विज्ञापन


 

वैन के ड्राइवर प्रदीप जैन को स्थानीय लोगों ने दरवाजा काटकर बमुश्किल बाहर निकाला। वैन में सवार प्रदीप जैन उनकी पत्नी पूजा जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनका बेटा ऋषभ जैन और बेटी सौम्या जैन को भी गंभीर चोटें आई हैं। वेद प्रकाश शर्मा, प्रियांशु शर्मा, मनन, पार्थ, यश, नीतू, किरन, डिम्पल, रिद्धिका, तन्वी, हर्षिता, गौरी, सोनल को भी चोटें आई हैं। 

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। एसडीएम नीलम श्रीवास्तव व सीओ अनिल कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सीएचसी प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि प्रदीप जैन, पूजा जैन, ऋषभ जैन निवासीगण कठूमर को मथुरा रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed