फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Housing will be constructed for the Mayor and Municipal Commissioner

Mathura News: महापौर व नगर आयुक्त के लिए बनेगा आवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Housing will be constructed for the Mayor and Municipal Commissioner
मथुरा। महापौर व नगर आयुक्त के अब खुद के आवास मिलेंगे। साथ ही नगर निगम कार्यालय में आवासीय भवनों का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 20 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया के बाद यह कार्य शुरू होगा। इसके अलावा भी कई अन्य कार्यों के लिए शासन से मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम के पास महापौर व नगर आयुक्त कोई आवास नहीं। महापौर अपने निजी आवास में रहते हैं और नगर आयुक्त के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय में आवास मिला है। हालांकि वेटरनरी के पदाधिकारी कई बार आवास खाली कराने के लिए कह चुके हैं। इसे देखते हुए महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर आयुक्त व महापौर के लिए आवास निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। साथ ही ए-ग्रेड के अधिकारियों के लिए भी आवासीय भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

पांच करोड़ रुपये की लागत से महापौर व नगर आयुक्त का आवास बनेगा। साथ ही 15 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा भैंस बहोरा में रोड चौड़ीकरण, वृंदावन में गरुड़ गोविंद रोड पर नाले की दीवारों का निर्माण, मथुरा में तीन प्रवेश स्थलों का निर्माण और 10 विभिन्न चौराहों का सौंदर्यीकरण कार्य होगा। इन कार्यों में आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा टाउनशिप चौराहे और गोवर्धन चौराहे पर 5.48 करोड़ रुपये से फसाड लाइटें व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य कई विकास कार्यों के प्रस्तावों पर शासन से मुहर लगी है। महापौर ने बताया है कि टेंडर प्रक्रिया के बाद इन आवासों को निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed