फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   House overhang collapses during storm

Mathura News: आंधी-तूफान में मकान का छज्जा गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
House overhang collapses during storm
नौहझील। क्षेत्र के गांव दौलतपुर में गत सोमवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दो मंजिला मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके मलबे के नीचे दबकर दंपती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, वाल्मीकि मोहल्ला निवासी राजू वाल्मीकि, उनकी पत्नी राजवती और छोटे भाई की पत्नी मुंद्रा शाम करीब चार बजे मकान के नीचे बैठे थे, तभी आंधी तूफान की वजह से यह हादसा हो गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया। छज्जा गिरने से पूरे मकान में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे वह रहने योग्य नहीं बचा है। ग्रामीण चंद्रपाल निषाद, भूरा चौधरी, डॉ जगदीश निषाद, पप्पू निषाद, भोला निषाद, बिहारी निषाद, योगेश पंडित ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और आवासीय सुविधा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed