फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   House collapsed due to flood in Mohini Nagar

Mathura News: मोहिनी नगर में बाढ़ से मकान गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
House collapsed due to flood in Mohini Nagar
मोहिनी नगर में गिरा मकान।
वृंदावन। बाढ़ की मार झेल रहे वृंदावन के मोहिनी नगर में यमुना के बढ़ते जलस्तर और लगातार जलभराव के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में पूरा परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन


वृंदावन के कई इलाके इन दिनों यमुना की बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। यमुना का जलस्तर भले ही घट रहा हो, लेकिन कॉलोनियों के हाल बेहाल हैं। मोहल्लों और गलियों में पानी भरा हुआ है, जिससे घरों की नींव कमजोर हो चुकी है। मोहिनी नगर में रहने वाले जवाहर लाल शाक्य का मकान जो पहले से ही बाढ़ के पानी से घिरा हुआ था, रविवार को अचानक गिर गया।
विज्ञापन


मकान जवाहर लाल की पत्नी सर्वेश शाक्य के नाम है। पीड़ित का कहना है कि वह पैरों से लाचार है, ठीक से चल फिर भी नहीं सकता। मकान गिरने की सूचना के बाद मदद करना तो दूर, प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक यहां आकर भी नहीं देखा है। घटना के समय मकान के अंदर पूरा परिवार मौजूद था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed