{"_id":"58a5ec564f1c1bab19d8435f","slug":"hours-quota-patna-express-stood-for-one-hours-at-mathura-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा घंटे खड़ी रही पटना-कोटा एक्सप्रेस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा घंटे खड़ी रही पटना-कोटा एक्सप्रेस, यात्री परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना-कोटा एक्सप्रेस गुरुवार को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर सवा घंटे खड़ी रही, इससे यात्री परेशान रहे। दो बुजुर्ग यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी। कुछ पैसेंजर ने एनसीआर के जीएम को फोन करके सूचना भी दी लेकिन ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। बताया गया कि लाइन क्लियर नहीं है।
पटना-कोटा एक्सप्रेस गुरुवार को 11:15 पर मथुरा पहुंची थी। जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर एक्सप्रेस को रोका गया था। जब ट्रेन 11:30 बजे तक भी नहीं चली तो लोग बेचैन हो गए। कई पैसेंजर ट्रेन से बाहर आ गए। ट्रेन क्यों नहीं चल रही इसकी जानकारी करने की कोशिश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसी कोच में दो बुजुर्गों की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी।
इसी दौरान ट्रेन में सफर कर रहे हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने एनसीआर के जीएम आफिस (इलाहाबाद) को फोन मिलाया। वहां से भी कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। गार्ड से जब यात्रियों ने पूछा तो उनका कहना था कि लाइन क्लियर नहीं है। कुछ ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। इस ट्रेन को मथुरा से 12:35 पर निकाला गया। लोगों का कहना था कि जब लखनऊ से ट्रेन निकली थी तो राइट टाइम थी लेकिन उसके बाद लगातार लेट होती चली गई।