{"_id":"67b4e250692c1af8910195dc","slug":"hours-of-hard-work-on-rumor-of-leakage-in-iocl-mathura-news-c-29-1-mtr1013-357931-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह: IOCL की पाइप लाइन में लीकेज...मौके पर पहुंची दमकल की टीम, फर्जी निकली सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह: IOCL की पाइप लाइन में लीकेज...मौके पर पहुंची दमकल की टीम, फर्जी निकली सूचना
Wed, 19 Feb 2025 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:06 PM IST
सार
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की पाइप लाइन में लीकेज की अफवाह फैल गई। इस सूचना पर पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर जांच की गई तो सूचना फर्जी निकली।
विज्ञापन
दमकल
विस्तार
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन में लीकेज की सूचना पर मंगलवार को पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर जांच की गई तो सूचना फर्जी निकली।
स्थल सेवर थाना क्षेत्र के विजय हॉस्पिटल के पास बताया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने फोन कर आईओसीएल की पाइप लाइन में लीकेज की जानकारी दी। आईओसीएल के अधिकारी, सेवर थाना पुलिस, सीओ सिटी सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल की गाड़ियां भी बुला ली गईं।
करीब दो घंटे तक अधिकारियों ने पाइप लाइन में संभावित लीकेज को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कहीं भी रिसाव नहीं मिला। आसपास के क्षेत्रों में भी पाइप लाइन की जांच की गई, लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। इस पर टीमें लौट गईं। सेवर थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि जांच की गई तो शरारती कॉल निकली। फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है।