फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hotspot, eria, lockdown, mathura

हाटस्पाट मुक्त हुए ओल और मरकज मस्जिद क्षेत्र

Tue, 12 May 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
hotspot, eria, lockdown, mathura
मथुरा। जनपद में सबसे पहले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में शामिल हुए ओल और शहर की मरकज मस्जिद को मुक्त कर दिया गया है। इसके बाद इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जनपद में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज 6 अप्रैल को मिला था।
दिल्ली के मरकज मस्जिद में धार्मिक जलसे के 30 जमातियों में से एक जमाती के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने फरह क्षेत्र के गांव ओल और शहर के मरकज मस्जिद अंधी कुंईंया क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर कड़ाई कर दी। यहां लोगों के बाहर निकलने तक पर पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में सघन सर्वे शुरू कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसका नतीजा यह निकला कि इस क्षेत्र में कई और कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं ढाई सौ से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया। काफी लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। लेकिन पिछले 21 दिन में कोई नया केस न आने के बाद ओल और मरकज मस्जिद इलाके को हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट से मुक्ति के नियम
21 दिन से अधिक समय से कोई नया संक्रमित मरीज न आने पर नियमों के मुताबिक जिला प्रशासन चाहे तो स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की सहमति से ऐसे क्षेत्रों को हॉटस्पॉट से मुक्त घोषित कर सकता है। इसके बाद इन इलाकों में पुलिस का पहरा कम हो जाएगा। लोग नियमों के दायरे में रहकर घरों से बाहर निकल सकेंगे। इन क्षेत्रों में स्थित बैंक व अन्य सरकारी कार्यालय भी खुल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed