Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hotels and Guest Houses Operating Without Standards

Mathura News: बिना मानकों के चल रहे होटल और गेस्ट हाउस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hotels and Guest Houses Operating Without Standards
मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र ने बुधवार को मथुरा और वृंदावन क्षेत्र में संचालित होटल, गेस्ट हाउस और सरायों का औचक निरीक्षण किया। छटीकरा मार्ग से प्रेम मंदिर, चैतन्य विहार और रुकमणी विहार तक किए गए निरीक्षण में होटल मिडास, सुख प्यारी धाम, श्री वसुधा धाम, श्री राधा रमन कृष्णा कुंज, श्री दामोदर धाम और अनुकम्पा धाम समेत कुल 22 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसमें पाया गया कि अधिकांश संचालकों ने पंजीकरण तक नहीं कराया है।
विज्ञापन

कई होटलों पर न तो अग्निशमन विभाग की एनओसी मिली और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। रजिस्टर में अतिथियों का विवरण भी अधूरा पाया गया, जो पर्यटन मानकों का सीधा उल्लंघन है। नगर मजिस्ट्रेट ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया है कि वे तत्काल पर्यटन विभाग से पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें, अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सराय एक्ट के तहत पुलिस, खाद्य सुरक्षा, अग्निशमन, विद्युत और पर्यावरण जैसे विभागों से एनओसी लेना अनिवार्य है, जिसके बाद ही पर्यटन कार्यालय या कलेक्ट्रेट से निःशुल्क पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed