फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hotel operator booked for raping an innocent girl

Mathura News: होटल संचालक पर मासूम से दुष्कर्म का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator booked for raping an innocent girl
मथुरा। शहर कोतवाली के धौली प्याऊ स्थित एक रसूखदार होटल संचालक पर छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए परिजन को दर-दर की ठोकर खानी पड़ी। लगातार पुलिस के चक्कर लगाने के बाद भी जब रसूखदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो परिजन ने कोर्ट की शरण ली। करीब साढ़े चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जमुनापार थाना क्षेत्र की रहने महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शहर कोतवाली के धौली प्याऊ स्थित होटल अंजली महल के मालिक मथुरी सेठ से उनकी मुलाकात नगर निगम कार्यालय में हुई। महिला को नौकरी की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी होटल स्वामी को हुई तो उसने अपने होटल में नौकरी देने के बहाने 7 मार्च 2025 को होटल में बुलाया। महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ होटल पहुंची। आरोप है कि मथुरी सेठ ने अपने नौकर को बुलाया और काम समझाने के बहाने ऑफिस से बाहर निकाल दिया। वह कुछ देर बाद लौटकर आई तो देखा कि मथुरी सेठ उसकी छह साल की मासूम बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था।
विज्ञापन




यह देख महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने विरोध किया तो आरोपी और उसके कर्मचारियों ने मां-बेटी को घेर लिया। वह किसी तरह स्वयं और अपनी बेटी को लेकर होटल से बाहर निकली। उसकी बेटी के शरीर पर खरोंच के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। होटल के गेट पर खड़े होकर मथुरी सेठ ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपने घर आकर परिजन को जानकारी दी। परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी, लेकिन होटल स्वामी के रसूख के आगे पुलिस ने उनकी एक न सुनी और फटकार कर भगा दिया। दो माह तक लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी जब पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed