{"_id":"5737713f4f1c1b967c91990b","slug":"hot-weather-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में धूप का ‘कर्फ्यू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में धूप का ‘कर्फ्यू’
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 15 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बाजारों में धूप का ‘कर्फ्यू’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज की किरणों की तपिश ने बाजार में ‘कर्फ्यू’ जैसा नजारा दिखा। शनिवार को तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन का तापमान दो डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सूरज के तेवर और तल्ख हो गए हैं। शनिवार को सुबह भी गर्म रही। अपराह्न होते-होते धूप की तेजी ने जो बाहर निकला उसे विचलित कर दिया। ऐसे में सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। बाजार मेें दुकानों पर या तो आधी शटर गिरी रही या फिर कारोबारी दुकान बंद कर घर आराम करने चले गए। तापमान का प्रभाव इस कदर दिखा कि शाम चार बजे तक होलीगेट मुख्य मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम बाजारों में रौनक आई।
गर्मी के चलते लोगों को बस शीतल पेय या फिर आइसक्रीम ही भा रही है। शीतल पेय पदार्थों की दुकान पर सबसे अधिक ग्राहक नजर आ रहे हैं। महर्षि दयानंद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी गर्ग ने बताया कि गरमी में अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बचाव ही बेहतर उपचार है।
विज्ञापन
धूप में निकलने से पहले बरतें सावधानी
-धूप में निकलने से पहले अधिक से अधिक पानी पीएं
-तेज धूप में शीतल पेय या फिर आइसक्रीम का सेवन न करें
-अपने शरीर को पूरी तरह से ढककर बाहर निकलें
-उल्टी, दस्त या बुखार की शिकायत पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें