फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hot talk about mathura nagar nigam proposal

महामंडलेश्वर और ऊर्जा मंत्री के भाई में नोकझोंक

Fri, 28 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Fri, 28 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
hot talk about mathura nagar nigam proposal
सूर्यकांत शर्मा और स्वामी चित्तप्रकाशानंद

विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के बड़े भाई सूर्यकांत शर्मा और महामंडलेश्वर स्वामी चित्तप्रकाशानंद के बीच गुरुवार को नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। संतों ने कहा कि मंत्री के भाई गलत भाषा का प्रयोग कर रहे थे। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामले को शांत कराया।

गुरुवार को वात्सल्य ग्राम में राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा पहुंचे थे। संतों ने इन लोगों से मिलकर नगर निगम के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया। संत ऊर्जा मंत्री से भी मिले थे।
विज्ञापन


श्रीकांत शर्मा से मिलकर लौटे संत नगर निगम के मुद्दे पर अपना विरोध जता रहे थे कि इसी दौरान साध्वी ऋतंभरा के गुरुभाई महामंडलेश्वर स्वामी चित्तप्रकाशानंद और श्रीकांत शर्मा के बड़े भाई सूर्यकांत शर्मा के बीच इस विषय पर बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी चित्तप्रकाशानंद ने कहा कि हमें पता चला है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन को मिलाकर नगर निगम बनाए जाने के लिए दो बार ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से पूछा, वह इसके पक्ष में रहे हैं। श्रीकांत शर्मा ने वृंदावन को अलग पालिका के रूप में बरकरार रखने का पक्ष नहीं लिया है।


श्रीकांत शर्मा मथुरा-वृंदावन को नगर निगम बनाए जाने पर अड़े हैं। यह सुनकर ऊर्जामंत्री के भाई सूर्यकांत शर्मा का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत है। श्रीकांत शर्मा का कोई लेना देना नहीं है। विवाद बढ़ने पर भाजपा के नेताओं ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed