{"_id":"6004333c8ebc3e333f770847","slug":"hospital-mathura-news-agr4767559192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याधुनिक मशीनों से लैस होगा जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याधुनिक मशीनों से लैस होगा जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड अपग्रेड होगा। यहां अब गंभीर मरीजों का भी इलाज मुमकिन होगा। इमरजेंसी सेवा के विस्तार का फैसला किया गया है। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा की 25 लाख की विधायक निधि से वार्ड अपग्रेड का कार्य होने जा रहा है। अब लोगों को गंभीर हालातों में अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर मरीज को सही समय पर तत्काल इलाज न मिलने पर जान भी गंवानी पड़ती है। ऐसे में जिला अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी वार्ड के अपग्रेड का फैसला किया, लेकिन धन की कमी सामने आने लगी। पिछले दिनों जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के सामने अस्पताल प्रबंधन ने यह समस्या रखी। इसके बाद उन्होंने विधायक निधि से वार्ड को अपग्रेड करने की स्वीकृति प्रदान की। इमरजेंसी वार्ड के अपग्रेड होने के बाद दस बेड की यूनिट लगाई जाएगी। जहां अत्याधुनिक मशीनें होंगी। बेडों पर वेंटिलेटर होंगे। हर बेड पर पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन, मोनीटर की सुविधा होगी। जिससे गंभीर मरीज के स्वास्थ्य का हाल डाक्टर तुरंत लगा लें। इसके साथ ही 24 घंटे डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ रहेगा। इस वार्ड में दो बेड हर समय आरक्षित रखे जाएंगे।
बहुत जल्द ही इस वार्ड के अपग्रेड का काम शुरू होने जा रहा है। वार्ड के अपग्रेड होने के बाद अतिगंभीर मरीज का उपचार भी सही समय पर कर लिया जाएगा।
- डॉ. मुकुंद बंसल, सीएमएस जिला अस्पताल