फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hospital inspection

मथुरा के अस्पतालों में नहीं मिली कोई कमी

Wed, 05 Feb 2020 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Hospital inspection
मथुरा। जिला महिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान मरीज से जानकारी लेते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं - फोटो : MATHURA
मथुरा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चार सदस्यीय टीम बुधवार को जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल करने पहुंची। टीम ने मथुरा महिला जिला अस्पताल, गोवर्धन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद टीम को कोई कमी नजर नहीं आई।
विज्ञापन

शिशु एवं मातृत्व कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को परखने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की चार सदस्यीय टीम मथुरा पहुंची। टीम ने महिला जिला अस्पताल एवं गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिशु के जन्म और उसके बाद उसकी देखरेख व जननियों के उपचार, उनके विकास के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

टीम ने ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम में दी जाने वाली चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में जानकारी ली। यहां टीम के सदस्यों ने नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए गए प्रयोग किए जाने वाले उपायों को भी परखा। यहां टीम को सब बेहतर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि वे अब तक उत्तर प्रदेश के 35 जनपदों में इस तरह की व्यवस्थाओं को परख चुके हैं लेकिन प्रदेश में कहीं भी इस दिशा में कोई संतोषजनक कार्य होता दिखाई नहीं दिया है। शाम को टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन का निरीक्षण किया।

इस मौके पर टीम के सदस्य राहुल कुमार, पूर्वा भल्ला, आशिमा गुप्ता के साथ सीएमओ डॉ. शेर सिंह, महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी भास्कर, एसीएमओ डॉ. दिलीप कुमार, डा.ॅ राजीव गुप्ता, डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, डीएचईआईओ जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed