फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   homage to martyr hemraj in kosikalan

शेरनगर ने दी शहीद हेमराज को श्रद्धांजलि

Fri, 08 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां Updated Fri, 08 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
homage to martyr hemraj in kosikalan
शुक्रवार को शेरनगर के शहीद हेमराज की पुण्यतिथि पर राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव में हवन-यज्ञ किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


गांव में आयोजित कार्यक्रम में कर्नल गौतम बनर्जी और ब्रिगेडियर बेणू गोपाल ने कहा कि हेमराज की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। जम्मू-कश्मीर से आए राष्ट्रीय संत बाल योगेश्वर दास महाराज ने हेमराज को देश का गौरव बताया। भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण ने गांव की सड़क, पार्क, टंकी, इंटर कालेज आदि का नामकरण शहीद हेमराज के नाम से किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसडीएम रामअरज यादव ने कहा कि शहीद के गांव में इंटर कालेज के संस्तुति कर शासन को भेज दी गई है। जमीन के लिए कोई बाधा नही आएगी।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, पूर्व चेयरमैन छाता जगपाल सिंह ने कहा कि शेरगढ़ तिराहे का नाम शहीद हेमराज के नाम पर नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा। तरूण सेठ, सतवीर सांगवान, मुरारी सिंह जादौन, हरेकिशन, कृष्णकांत पाठक, हरिओम जादौन, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, लच्छो मास्टर आदि ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री गिर्राज सोहना देवी माडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आर्य समाज के प्रधान विपिन बिहारी आर्य ने हवन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed