फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi

पूर्णिमा से होली की धमारों से गुंजायमान होगा लाडलीजी महल

Sat, 08 Feb 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
holi
बरसाना में लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : MATHURA
मथुरा/बरसाना। ढप, मृदंग, झांझ, मंजीरा आदि वाद्य यंत्रों की धुन पर रसिक कवियों के पद खेलत फाग परस्पर हिलमिल शोभा बर्नी न जाई, या ब्रज में कैसी धूम मचाई इतते आई कुंबर राधिका उतते आये कुंबर कन्हाई...आदि होली के पदों के साथ पूर्णिमा (रविवार) से श्रीजी का आंगन गुंजायमान होगा। भक्त इन होली के पदों को सुनकर आनंद से सराबोर होकर झूमने लग जाएंगे। यह देश कैसा निगौड़ा सब जग होरी जा ब्रज होरा...
विज्ञापन

ब्रज मंडल में आयोजित होने वाली होली का खुमार पूर्णिमा से ब्रज के मंदिरों में और सिर चढ़कर बोलेगा। ब्रज के मंदिरों में होली के रसिया, धमार और गीतों के बोल सुनाई देंगे। ठाकुरजी के आंगन में ढप बजेगा और गुलाल के बदरा छाएंगे। देश भर से आने वाले श्रद्धालु होली का आनंद लेंगे। मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में 9 फरवरी की पूर्णिमा के बाद 10 को पड़वा से परंपरागत होली का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दिन से मंदिर प्रांगण में सुबह 10 से 11 बजे तक ढप की तान पर रसिया मंडल के पदाधिकारी ठाकुरजी को रसिया सुनाएंगे। इसी दिन से मंदिर में गुलाल की होली भी खेली जाएगी। प्राचीन केशवदेव मंदिर में माघी पूर्णिमा के अवसर पर सुबह ठाकुर केशवदेव महाराज के श्री विग्रह का अभिषेक होगा और ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि माघी पूर्णिमा पर आयोजित भजन संध्या में श्री कृष्ण सामूहिक मंडल की ओर से ठाकुरजी को होली के गीत और रसिया सुनाए जाएंगे।
माघी पूर्णिमा पर बरसाना का लाडली महल होली के धमारों से गुजायमान होगा। ब्रज मंडल में होली की मस्ती स्थानीय निवासियों के साथ देश के कोने-कोने से आये भक्तों पर होली की खुमारी चढ़ने लग जाएगी। लाडलीजी महल में रोजाना गुलाल के उमड़ते बदराओं के बीच श्रद्धालु मस्ती के सागर में गोते लगाते नजर आएंगे।
इसके बाद नंदगांव बरसाना की लठामार होली की तैयारियां अपने चरम पर पहुंचने लगेंगी। साथ ही ब्रज के अन्य मंदिरों में भी होली की धमार शुरू होगी। अष्टसखी के गांव में होली की चौपाई गायन शुरू हो जाएगा।
- गोरी आयो फागुन मास खेल तू रसिया ते होरी
नंदगांव। पूर्णिमा के बाद नंदगांव में लठामार होली की तैयारियों में हुरियारे हुरियारिन जुट जाएंगे। नंदगांव के प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में धमार गायन शुरू हो जाता है। संगीताचार्य एवं नंदबाबा मंदिर के सेवायत राधारमण गोस्वामी ने बताया कि पूर्णिमा के बाद पड़वा से फाल्गुन मास लगते ही होरी धमार प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान रंगन रंगिलौ बहु रंगन रंगिलौ इत गुण निधि राधा गोरी उत सांवरो, गोरी आयो फागुन मास खेल तू रसिया ते होरी आदि धमारों का गायन किया जाएगा। ठाकुर जी पर अबीर, गुलाल, टेसू के फूलों का रंग बरसना शुरू हो जाएगा। नंदगांव बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली की तैयारियां जोरों से शुरू हो जाती हैं।

गंगा, जमुना और त्रिवेणी संगम में स्नान से विशेष फल मिलता है
माघी पूर्णिमा सौभाग्य योग में है, इस दिन गंगा, जमुना और त्रिवेणी संगम में स्नान से विशेष फल मिलता है। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि माघ मास की पूर्णिमा को स्नान, दान, धर्म और पुण्य करने से भगवान माधव प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed