{"_id":"5e483dd88ebc3ee5de2bfc2a","slug":"holi-in-nand-gaon-mathura-news-agr4296937110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदगांव में न्योता स्वीकारने पर बरसाना में बरसते हैं लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदगांव में न्योता स्वीकारने पर बरसाना में बरसते हैं लड्डू
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना की सखियां नंदगांव के लिए होली का न्योता लेकर जाती हुई। (फाइल फोटो)
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव(मथुरा)। नंदगांव-बरसाना में तीन दिन अद्भुत नजारा होगा। राधा की नगरी से कान्हा के ग्वालों के लिए लाठियां खाने का न्योता आएगा। नंदभवन में न्योता स्वीकार होने पर बरसाना में लड्डुओं की बरसात होगी।
अगले दिन नंदगांव के लोग सज धज कर लाठियां खाने चाव से जाएंगे। अगले दिन नेग लेने राधारानी के गांव के ग्वाल नंदगांव पहुंचेंगे। यहां बरसाना के ग्वालों पर फिर से लाठियों की बरसात होगी। यह अलौकिक नजारा आपको जनपद के नंदगांव, बरसाना में 3 से 5 मार्च तक दिखाई देगा।
विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के लिए 3 मार्च को राधारानी के महल (बरसाना) से निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर राधा की सहचरी कान्हा के घर (नंदगांव) पहुंचेंगी। नंदगांव में लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद श्रीजी मंदिर बरसाना में लड्डू होली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
बरसाना में 4 मार्च को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होगा। इसके लिए श्रीजी महल से बाकायदा राधारानी की सखियां कमोरी में अमनियां भोग, दो वीरी, इत्र फोहा और दो पुष्प मालाओं के साथ निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर नंदभवन पहुंचती हैं।
निमंत्रण रूपी गुलाल को समाज में वितरित किया जाता है। नंदभवन में धूमधाम से फाग आमंत्रण महोत्सव मनाया जाता है। महोत्सव में स्थानीय ग्वाल और राधारानी की सखियां होली के रसियों पर लोकनृत्य करते हैैं।
इसके बाद सखियों को आदर सत्कार के साथ विदा किया जाता है। सखियां जब बरसाना श्रीजी महल में होली निमंत्रण को स्वीकार करने की बात सुनाती हैं तो माहौल में रंगत आ जाती है। पांडे लीला के बाद कई टन लड्डू बरसाए जाते हैं।
इस लड्डू होली को देखने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं और लड्डू प्रसाद पाकर स्वयं को धन्य मानते हैं।