फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi in nand gaon

नंदगांव में न्योता स्वीकारने पर बरसाना में बरसते हैं लड्डू

Sun, 16 Feb 2020 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
holi in nand gaon
मथुरा। बरसाना की सखियां नंदगांव के लिए होली का न्योता लेकर जाती हुई। (फाइल फोटो) - फोटो : MATHURA
नंदगांव(मथुरा)। नंदगांव-बरसाना में तीन दिन अद्भुत नजारा होगा। राधा की नगरी से कान्हा के ग्वालों के लिए लाठियां खाने का न्योता आएगा। नंदभवन में न्योता स्वीकार होने पर बरसाना में लड्डुओं की बरसात होगी।
विज्ञापन

अगले दिन नंदगांव के लोग सज धज कर लाठियां खाने चाव से जाएंगे। अगले दिन नेग लेने राधारानी के गांव के ग्वाल नंदगांव पहुंचेंगे। यहां बरसाना के ग्वालों पर फिर से लाठियों की बरसात होगी। यह अलौकिक नजारा आपको जनपद के नंदगांव, बरसाना में 3 से 5 मार्च तक दिखाई देगा।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के लिए 3 मार्च को राधारानी के महल (बरसाना) से निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर राधा की सहचरी कान्हा के घर (नंदगांव) पहुंचेंगी। नंदगांव में लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार करने के बाद श्रीजी मंदिर बरसाना में लड्डू होली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाना में 4 मार्च को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होगा। इसके लिए श्रीजी महल से बाकायदा राधारानी की सखियां कमोरी में अमनियां भोग, दो वीरी, इत्र फोहा और दो पुष्प मालाओं के साथ निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर नंदभवन पहुंचती हैं।
निमंत्रण रूपी गुलाल को समाज में वितरित किया जाता है। नंदभवन में धूमधाम से फाग आमंत्रण महोत्सव मनाया जाता है। महोत्सव में स्थानीय ग्वाल और राधारानी की सखियां होली के रसियों पर लोकनृत्य करते हैैं।

इसके बाद सखियों को आदर सत्कार के साथ विदा किया जाता है। सखियां जब बरसाना श्रीजी महल में होली निमंत्रण को स्वीकार करने की बात सुनाती हैं तो माहौल में रंगत आ जाती है। पांडे लीला के बाद कई टन लड्डू बरसाए जाते हैं।
इस लड्डू होली को देखने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं और लड्डू प्रसाद पाकर स्वयं को धन्य मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed