फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi geet sung in barsana

कोरौ कोरौ कलश मंगाए, इनमें केसर घोरौ री

Tue, 07 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 07 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
holi geet sung in barsana
होली के गीतों से गूंजती रहीं नंदगांव- बरसाना की गलियां - फोटो : Amar Ujala
नंदगांव की हर गली में होली के गीत गूंज रहे थे। कोरौ कोरौ कलश मंगाए, इनमें केसर घोरौ री। होरी खेलन आयो श्याम आज जाये रंग में बोरौ री। युवाओं की टोलियां तो ढोल नगाड़े लेकर निकली थीं। दिन भर खूब रंग और गुलाल उड़ाया गया। गूंजते रहे कृष्ण और राधा रानी के जयकारे।
विज्ञापन


नंदगांव के हुरियारे जैसे ही बरसाना पहुंचे तो वहां भी जगह-जगह होली के गीत गूंजने लगे। नंदगांव के लोगों को कान्हा और कान्हा के सखा मानते हुए स्वागत किया गया। महिलाओं ने होली के गीत गाए। युवाओं की टोलियां राधा-कृष्ण के जयकारे करते हुए निकल रही थीं।
विज्ञापन


होली के गीतों पर युवा जमकर थिरके। महिलाओं ने भी होली के गीतों पर नृत्य किया। लठामार होली खत्म होने के बाद सभी हुरियारिनें श्रीजी मंदिर में पहुंची और वहां राधा रानी को बताया कि वह होली खेलकर आईं हैं। राधा रानी की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed