फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi celebration in ramanreti ashram

होरी खेलन आयौ श्याम आज जाय रंग में बोरौ री..

Thu, 02 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 02 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in ramanreti ashram
रमणरेती आश्रम में होली का आयोजन
रमणरेती आश्रम महावन में गुुरुवार को होली महोत्सव मनाया गया। गोपाल जयंती महोत्सव में हुए कार्यक्रम के चौथे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने संतों और ठाकुरजी संग जमकर होली खेली। वृंदावन के प्रमुख रासाचार्य व पूर्व विधायक स्वामी रामस्वरूप शर्मा की मंडली ने ब्रजभाषा में अद्भुत गायन कर होली गीत प्रस्तुत किए। होली कार्यक्रम में राधा की सखियों और कृष्ण के सखा ग्वाल-वालों के बीच हंसी ठिठोली और मजाक के दौर चले।
विज्ञापन


होली में फूलों की होली, लठामार होली, होली गीत प्रस्तुत किए गए और जमकर नृत्य किया। कृष्ण की बाल लीलाओं के बीच मंडली के कलाकारों ने ‘बांके बिहारी कजरारे तेरे मोटे-मोटे नैन.., सुन बरसाने वारी गुलाम तेरौ बनवारी.., होरी खेलन आयौ श्याम आज जाय रंग में बोरौ री.., मेरो मन लाग्यो मुरलिया बारे तें..आदि की प्रस्तुति दी। इस बीच राधाकृष्ण बने कलाकारों, स्वामी गुरुशरणानंद, धर्माचार्य, विद्वान और संतों ने ठाकुर रमणबिहारी संग होली का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed