{"_id":"58c845844f1c1b6a2d32a7e0","slug":"holi-celebration-in-mathura-by-politician","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन सब मिल जाते हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन सब मिल जाते हैं...
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 15 Mar 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘होली के दिन दिल मिल जाते है, रंगों में रंग खिल जाते हैं...।’ शहर के बीच भगत सिंह पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह में भी प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। सामाजिक संगठन भी समारोह में शामिल हुए।
धुल्हैंड़ी वाले दिन शहर के बीच स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन होता है। कार्यक्रम की खासियत ये है यहां सभी प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं के लोग भी आते हैं। शाम को मेला सा लग जाता है। उम्र में छोटे लोग सभी बड़ों के चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लेते है और सभी राजनीतिक दलों के लोग राजनीतिक कटुता को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते है, सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।
समारोह में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक श्रीकांत शर्मा, चौधरी लक्ष्मीनारायन, पूरन प्रकाश, कारिंदा सिंह और मांट से चुनाव लड़ने वाले एसके शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, विजय शर्मा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद सहित सभी राजनीतिक दलों के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की मथुरा शाखा ने भगत सिंह पार्क में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सहभागिता की। महेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, आचार्य बद्रीश, पूर्व विधायक हुकुम चंद्र तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी, युवा नगर अध्यक्ष बृजेश भारद्वाज आदि उपस्थित थे।