फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Holi celebrated at Ranganatha temple in Mathura Thakur Godarangmannar played Holi with devotees

Mathura holi: ब्रह्मोत्सव पर रंगनाथ मंदिर में हुई होली, ठाकुर गोदारंगमन्नार ने भक्तों संग खेली

Wed, 15 Mar 2023 12:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 12:57 PM IST
सार

तीर्थनगरी मथुरा इन दिनों होलीमय है। यहां दुनियाभर से लोग होली उत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। बुधवार की सुबह रंगनाथ मंदिर में होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।  

विज्ञापन
Holi celebrated at Ranganatha temple in Mathura Thakur Godarangmannar played Holi with devotees
रंगनाथ मंदिर में खेली गई होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में विश्व प्रसिद्ध होली का हिस्सा बनने के लिए दुनियाभर से कृष्ण प्रेमी पहुंचते है। इसी कड़ी में बुधवार की तड़के वृंदावन स्थित रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत होली मनाई गई। इस मौके पर भगवान गोदारंगमन्नार ने भक्तों के साथ होली खेली। इस आयोजन से संपूर्ण वातावरण होलीमय हो गया। 

विज्ञापन


भक्तों में ठाकुरजी के प्रसाद रूपी रंग और गुलाल को लेने की होड़ रही। इसी के साथ वृंदावन में चली चालीस दिवसीय होली महोत्सव का भी समापन हो गया। ब्रज की पारंपरिक होली का उत्साह रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव में भी अभूतपूर्व रुप में देखने को मिला।

विज्ञापन

Holi celebrated at Ranganatha temple in Mathura Thakur Godarangmannar played Holi with devotees
होली खेलने को मंदिर पहुंंची श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह 9 बजे मंदिर प्रांगण से ठाकुर गोदारंगमन्नार कांच के विमान में विराजमान होकर भक्तों के साथ होली खेलने के लिए मंदिर से निकले। इससे पहले ही ठाकुर जी के होली खेलने के लिए निकलने वाले मार्ग पर भक्तों का तांता लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed