फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hoax call of bomb in mathura

बम की ‘सूचना’ पर छावनी बना जंक्शन

Mon, 30 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 30 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
hoax call of bomb in mathura
ट्रेन में जांच

विज्ञापन
जंक्शन रेलवे स्टेशन रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे छावनी में तब्दील हो गया। जीआरपी, आरपीएफ के साथ-साथ कई थानों का फोर्स जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यह कवायद जीआरपी कंट्रोल रूम को दिल्ली से झांसी जाने वाली ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने पर की गई थी। शाम तक करीब छह ट्रेनों में सर्च अभियान चलाया गया। सूचना झूठी पाई गई। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों के बीच हड़कंप की स्थिति रही।

राजकीय रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को रविवार की दोपहर में करीब 1:40 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि दिल्ली से झांसी जाने वाली एक ट्रेन में बम रखा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना मथुरा जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


करीब ढाई बजे एसपी सिटी के नेतृत्व में कई थानों का फोर्स रेलवे स्टेशन पहुंच गया। आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस ने स्टेशन को घेर लिया। करीब 2:53 बजे दिल्ली की ओर से पहली ट्रेन उत्कल एक्सप्रेस आई। सुरक्षाबलों ने ट्रेन को पूरी तरह घेर कर जांच करना शुरू कर दिया। ट्रेन में मौजूद यात्रियों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करने के करीब 13 मिनट बाद 3:06 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद 3:12 बजे फिरोजपुर-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस स्टेशन पर आई। इस ट्रेन में भी एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पूरन सिंह चौहान, आरपीएफ एसएसआई रामकेश मीना के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने चेकिंग की। कुछ भी न मिलने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। सचखंड एक्सप्रेस में भी चेकिंग की गई। इसके बाद सिविल पुलिस वापस लौट गई।

जबकि जीआरपी और आरपीएफ ने श्रीधाम, गोवा, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस में भी चेकिंग की। शाम छह बजे तक छह से अधिक ट्रेनों में चेकिंग की जा चुकी थी। 

एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बम होने की सूचना केवल अफवाह थी।  

फर्जी आईडी से लिए नंबर से की गई कॉल
आगरा। ट्रेन में बम की सूचना देने के लिए शातिर शख्स ने सिम कार्ड के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया था। पुलिस को इसकी जानकारी तब हुई जब काल जिस नंबर से की गई है उसको ट्रेस किया गया। जांच करने पर पुलिस एत्माद्दौला में महेश गुप्ता नाम के युवक के पास पहुंची। उनकी आईडी के आधार पर लिए गए सिम से काल हुई थी।


महेश के फोन को चेक किया गया, उससे काल नहीं की गई थी। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि सिम की आईडी फर्जी हो सकती है। इसके चलते महेश गुप्ता को छोड़ दिया गया। उनसे कहा गया कि पड़ताल पूरी हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed