फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   History-sheeter shot inspector and SWAT in-charge, bulletproof jacket saved his life

Mathura News: हिस्ट्रीशीटर ने इंस्पेक्टर और स्वाट प्रभारी को मारी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची जान

Sun, 17 Sep 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 17 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter shot inspector and SWAT in-charge, bulletproof jacket saved his life
मथुरा। जैत थाना क्षेत्र के चौमुहां से बीती 26 अगस्त को मासूम के अपहरण की वारदात के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामवीर ने शनिवार शाम मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस अफसरों पर सीधे गोली दाग दी।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी होने से वे बाल-बाल बच गए। जवाब कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों पर गोली लगी और उसे घायल हालत में दबोच लिया गया। देर शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


चौमुहां कस्बे के मारूफ थोक निवासी बच्चू सिंह के बेटे भानु का 26 अगस्त को स्कूल से लौटते वक्त बाइक सवार दो नकाबपोशों ने अपहरण किया था। पुलिस की घेराबंदी पर बदमाश बच्चे को शेरगढ़ क्षेत्र के जंगल में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि बालक के पिता बच्चू सिंह की हाईवे किनारे बेशकीमती डेढ़ बीघा जमीन है। इसके आसपास की जमीन बिक चुकी है। दलाल इसे भी बिकवाने के लिए उससे संपर्क कर रहे हैं। दरों को लेकर उनका विवाद रामवीर से हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर दबाव बनाने के लिए रामवीर ने अपने साथी गोवर्धन उर्फ कुल्ली और गोविंद उर्फ बकड़ी से उसके बेटे का अपहरण कराया। पुलिस दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। रामवीर सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी चौमुंहा, फरार चल रहा था। पहले से इस पर 25 हजार का इनाम था। इस वारदात में ही 50 हजार का इनामी घोषित किया गया था।
शनिवार शाम साढ़े पांच बजे जैत थान इंस्पेक्टर अजय वर्मा व स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा को रामवीर के जैत क्षेत्र में चामुंडा देवी मंदिर के पीछे एक कोठरी में छिपे होने की सूचना मिली। दोनों टीम के साथ मौकै पर पहुंचे और कोठरी की घेराबंदी की। इसी दौरान रामवीर ने 315 बोर के पौनिया से कई फायर किए। इस दौरान दोनों पुलिस अफसरों के सीने पर एक-एक गोली लगी। गनीमत रही कि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी।

20 दिन तक चकमा देता रहा रामवीर
रामवीर बेहद शातिर अपराधी है। अपहरण की वारदात के बाद 20 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। इससे पहले पुलिस ने उसकी तलाश में मंगलामुखियों के घर में भी दबिश दी थी। तब वह भाग निकला था। पुलिस को उस 315 बोर की पौनिया, एक तमंचा, 17 कारतूस बरामद हुए हैं।



जैत थाना पुलिस और स्वाट टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुए कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। रामवीर के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। कल उसे अदालत में पेशकर जेल भेजा जाएगा।
- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed