{"_id":"66846bc06f64d92e730d02b4","slug":"hindus-are-not-violent-they-are-protectors-of-religion-devkinandan-mathura-news-c-369-1-mt11005-115347-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू हिंसक नहीं, धर्म रक्षक : देवकीनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू हिंसक नहीं, धर्म रक्षक : देवकीनंदन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा खुद को हिंदू कहने वाले हर समय हिंसा करते हैं संबंधी बयान की प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिंदू कभी भी हिंसक नहीं होता है। वह तो धर्म रक्षक होता है। कांग्रेस नेता की मोहब्बत की दुकान में हिंदुओं के लिए सामान नहीं है।
कथावाचक ने कहा कि यही वजह है कि उनकी 99 सीटें आईं। उनकी पार्टी के टिकट पर कोई भी धर्माचार्य चुनाव नहीं लड़ा। आचार्य प्रमोद कृष्णम का नाम लिए बिना कथावाचक ने कहा कि एक धर्माचार्य थे, उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी है वह किसे लेते हैं या किसे निकाले हमें कोई वास्ता नहीं। इतना जरूर है कि हिंदू हिंसक नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रभु शिव ने दैत्यों का वध किया तो श्रीराम ने दुष्टों का वध किया। भगवान श्यामसुंदर ने महाभारत कराकर दुष्टों का अंत कराया। हिंदू तभी युद्ध करता है, तब रावण सीता का हरण करता है, द्रोपदी का चीरहरण होता है। भगवा आतंकवाद नहीं है।
कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद का बयान क्या शांति के दूत का है। सनातन धर्म से निकले जैन मुनि, सिक्ख और बौद्ध सभी को राहुल ने हिंसक बताया है। सार्वजनिक रूप से संसद में यह अपमान कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। कथावाचक ने कहा कि यूपी में इतने सालों बाद लोकसभा की सीटें आई हैं, यह भी हिंदुओं के दम पर ही आईं हैं।
विज्ञापन
हिंदू समाज से क्षमा मांगे राहुल
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं के संबंध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का दिया बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार बोल रहे थे उन्हें किसी का डर नहीं है। वह किसी से डरते नहीं है। जिस प्रकार उन्होंने हिंदू धर्म के खिलाफ बोला है क्या ऐसी भाषा का प्रयोग मुस्लिम धर्म के खिलाफ करने की हिम्मत कर सकते हैं। राहुल गांधी की सरपरस्ती में आज ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अघोषित शरिया कानून लागू कर दिया है। हिम्मत है तो बंगाल की हिंसा पर दो शब्द बोलकर दिखाएं। राहुल गांधी को हिंदू समाज से क्षमा मांगनी चाहिए। संवाद