फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hindu society was targeted with the connivance of foreign funding and agencies

Mathura News: विदेशी फंडिंग और एजेंसियों की मिलीभगत से हिंदू समाज को बनाया निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hindu society was targeted with the connivance of foreign funding and agencies
होटल प्रेस वार्ता करते मेजर व अन्य।
मथुरा। 2008 मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बरी हुए आरोपी सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय बुधवार को मथुरा पहुंचे। गोवर्धन चौराहा स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनका और अन्य आरोपी का मुकदमा एक बड़े षड्यंत्र ऑपरेशन हिंदू का हिस्सा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान, चीन और अमेरिका की फंडिंग से इस योजना को आगे बढ़ाया गया था। इसका मकसद भारत में हिंदू संतों की प्रतिष्ठा को धूमिल करना और समाज में भय फैलाना था।
विज्ञापन

मेजर रमेश ने कहा कि कुछ वरिष्ठों ने भी इस षड्यंत्र में शामिल होकर झूठे मुकदमे चलाए। आरोपियों से कहा गया कि अगर बड़े धर्माचार्यों के नाम बताए जाएं तो राहत मिलेगी, लेकिन उन्होंने इन नामों को लेने से मना कर दिया। परिणामस्वरूप नौ साल तक जेल में रखा गया, अमानवीय यातनाएं झेलनी पड़ीं, नाखून उखाड़े गए, करंट लगाया गया, ठंडे पानी में नहलाया गया, परिवार को प्रताड़ित किया गया, बच्चों को आतंकी की संतान कहकर समाज ने प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

31 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में मेजर रमेश और अन्य पर लगे आरोपों को निर्दोष करार दिया। मेजर ने कहा कि असली जवाबदेही उन अधिकारियों और नेताओं की है जिन्होंने इस षड्यंत्र को अंजाम दिया। वर्तमान में मेजर रमेश सारस्वत हिंदू जागृति संगठन के राष्ट्रीय सह संयोजक हैं और हिंदू समाज में जागरूकता फैलाने और संस्कृति के प्रति लोगों को सचेत करने में सक्रिय हैं। इस अवसर पर धीरेंद्र मोहन पांडेय, रामवीर यादव, रोहिताश सिंह, मदन मोहन राजपूत, घनश्याम सैनी और विष्णु चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed