फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hindu Sena again demands order for Amin report of Idgah

श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण: हिंदू सेना ने फिर मांगा ईदगाह की अमीन रिपोर्ट का आदेश

Wed, 12 Apr 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 12 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hindu Sena again demands order for Amin report of Idgah
मथुरा। ईदगाह की अमीन रिपोर्ट संबंधी आदेश पर रोक के सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के आदेश को पक्षकार हिंदू सेना ने चुनौती दी है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान पक्षकार के अधिवक्ता ने अमीन रिपोर्ट रोकने संंबंधी आदेश को कानूनी रूप से निराधार बताया और कहा कि अमीन रिपोर्ट आने से प्रतिवादीगण के किसी भी अधिकार का हनन नहीं होगा। बल्कि केस की सच्चाई भी पता लग जाएगी और दावे का निस्तारण करना भी आसान होगा। अदालत ने ईदगाह पक्ष को जवाब देने के लिए 17 अप्रैल तक का समय दिया है। अदालत में इस दिन इसी बिंदु पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

हिंदू सेना के दावे में कहा गया है कि जिस जगह पर ईदगाह बनी है, वह श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा ट्रस्ट की है और इसी जमीन पर बने ठाकुर केशवराय के मंदिर के तोड़कर औरंगजेब ने ईदगाह बनवाई थी। इसकी दीवारों पर आज भी मंदिर संबंधी चिह्न मिलते हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट नीरज गोंड की अदालत ने गत 29 मार्च को ईदगाह की अमीन रिपोर्ट के आदेश दिए थे। इसके विरोध में ईदगाह पक्ष ने तीन दिन तक लगातार प्रार्थना पत्र दिए। इनमें से एक प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेेते हुए अदालत ने अमीन रिपोर्ट के अपने आदेश पर रोक लगा दी थी। हिंदू सेना के अधिवक्ता शैलेष दुबे ने मंगलवार को इसी मामले में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी अदालत ने अमीन रिपोर्ट को इस आधार पर नहीं रोका कि आदेश 7 नियम 11 पर निर्णय लंबित है। अमीन रिपोर्ट आने से प्रतिवादीगण के कोई भी अधिकार प्रभावित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि ईदगाह पक्ष ईदगाह में मौजूद उन साक्ष्यों को नष्ट कर रहा है, जिनसे साबित होता है कि कभी मंदिर तोड़कर उसे बनाया गया था। अदालत में मौजूद सुन्नी वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता जीपी निगम ने अदालत से इस मामले में जवाब देने के लिए समय की मांग की, जिस पर 17 अप्रैल की तारीख तय की गई। शैलेष दुबे ने बताया कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अदालत को भ्रमित कर ईदगाह की अमीन रिपोर्ट के आदेश को रुकवा दिया है। उधर सुन्नी सेंट्रल बोर्ड के अधिवक्ता जीपी निगम ने बताया कि ईदगाह की अमीन रिपोर्ट कराए जाने संबंधी आदेश का कोई आधार नहीं है। वह तय तारीख को अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

अमीन रिपोर्ट के समय जाना मेरा मौलिक अधिकार है
श्री कृष्ण जन्मस्थान मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में अमीन रिपोर्ट के दौरान खुद के मौजूद रहने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंंने अदालत से प्रार्थना की कि अमीन रिपोर्ट के समय उन्हें मौके पर रहने दिया जाए और यह उनका मौलिक अधिकार है। अदालत ने इस प्रार्थना पत्र को सुनवाई के लिए रख लिया है। वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अमीन रिपोर्ट के समय मौके पर रहने संबंधी उनका प्रार्थना पत्र भी अदालत में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 को होगी केस एकीकृत कर सुनवाई
श्रीकृष्णजन्म भूमि-ईदगाह विवाद से जुड़े सभी मामले एक ही जगह सुने जाए, इसके संबंध में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर 18 अप्रैल को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने यह याचिका दायर कर रखी है।। याचिका में मांग की गई है कि मथुरा की अदालत में चल रहे सभी केस को एक करके हाईकोर्ट लाया जाए, जिसका पक्षकार एडवोकेट महेन्द्र प्रताप सिंह ने विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि क्योंकि 12 में से 9 पक्षकार मथुरा के हैं और जिस जमीन पर विवाद है वह मथुरा में ही है। इसलिए इन केस को हाईकोर्ट के बजाए मथुरा में ही एकीकृत कर सुना जाए। इसके लिए मथुरा में एक अदालत तय कर दी जाए।

केस स्थानातंरण प्रार्थना पत्र पर सुनवाई 21 को

ईदगाह पक्ष ने हिंदू सेना के वाद को सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट से सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में स्थानांतरण के लिए जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। पक्षकार के अधिवक्ता शैलेष दुबे ने बताया कि इस केस में अब वह 21 अप्रैल को अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed