फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hindu Chetna Yatra returned after completing 84 Kos Parikrama

Mathura News: 84 कोस परिक्रमा लगाकर लौटी हिंदू चेतना यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Hindu Chetna Yatra returned after completing 84 Kos Parikrama
मथुरा। हिंदू चेतना यात्रा का स्वागत करते श्रीकृष्ण मुक्ति न्यास के अध्यक्ष व मौजूद अन्य। स्वयं - फोटो : mathura
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जन समर्थन जुटाने और हिंदुओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई हिंदू चेतना यात्रा शनिवार को संपन्न हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। सात दिवसीय 84 कोस की इस हिंदू चेतना यात्रा को श्रीकृष्ण जन्मभूमि का समर्थन मिला है।
विज्ञापन

शनिवार को मधुवन के ध्रुव मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। यहां पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि हिंदू चेतना यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए अपनी आवाज बुलंद की है। यात्रा के दौरान पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया। साथ ही तीर्थ स्थलों के साधु, संत व महात्माओं का भी आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

बछगांव, कौथरा, समाई, बहज, डींग, जड़खोर, अलीपुर, पसोपा, अलीपुर, सौंध, खांबी, मारवगांव, भांडीर वन और वंशीवट समेत अन्य क्षेत्रों से यह यात्रा गुजरी थी। पदाधिकारियों से ग्रामीणों ने कहा कि वह महेंद्र प्रताप के साथ हैं। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए अपनी आवाज बुलंद करें। आदिबद्री नाथ मंदिर के महंत श्रीशिवरामदास महाराज, लक्ष्मण झूला आदिबद्री नाथ मंदिर के महंत गिरधर दास महाराज ने हिंदू चेतना यात्रा को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीठाकुरजी लड्डू गोपाल मंदिर मुकुंदपुर के महंत मधुवन दास महाराज, मधुवन बिहारी मंदिर के संत दान सिंह, रामभरोसी, गिरवर सिंह, हरीश चंद्र, रामलाल सिंह, चौधरी हरिशंकर, महेश, ब्रजकिशोर शर्मा, राजवीर सिंह, सीताराम बघेल, रोहिताश, श्याम सिंह, ज्ञान सिंह, नरोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed