फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hindi is the fourth most spoken language

चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है हिंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Hindi is the fourth most spoken language
वृंदावन। वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में सोमवार को बिहारीपुरा स्थित आनंद विमला धाम पर विश्व हिंदी दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें हिंदी भाषा को सर्वव्यापी बनाने पर मंथन कर हिंदी भाषा के संवर्द्धन का संकल्प लिया। श्रीवत्स बांके बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष आचार्य नरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि हिंदी विश्व की चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। यह केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य 13 देशों में भी बोली जाती है।
विज्ञापन

पर्यावरण रक्षक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि हम सभी देश वासियों के लिए गौरव की बात है कि अकेले अमेरिका में डेढ़ सौ से अधिक शिक्षण संस्थानों में हिंदी की पढ़ाई कराई जाती है, लेकिन भारत के शिक्षण संस्थानों में हिंदी से अधिक अंग्रेजी मीडियम शिक्षा पर जोर दिया जाता है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब वृंदावन हेरिटेज के सचिव मुकेश कृष्ण शर्मा ने कहा कि हिंदी देशवासियों को नहीं बल्कि विश्व के सभी लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करती है। परिषद की ओर से हिंदी भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले राजा महेंद्र प्रताप बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राम विनोद भट्ट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विष्णु गोला, लिंकन गौतम, शैलेंद्र सिंह, गोपाल शर्मा, डॉ. सचिन अग्रवाल, उदय अवस्थी, गोपाल शरण शर्मा, चंद्र मोहन पंडित, पुष्पेंद्र सिंह, राधा कांत शर्मा, प्रदीप शर्मा व लव सक्सेना थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed