फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Himangi Sakhi to make a biopic on Premanand Maharaj's spiritual practice and message

Mathura News: प्रेमानंद महाराज की साधना और संदेश पर हिमांगी सखी बनाएंगी बायोपिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Himangi Sakhi to make a biopic on Premanand Maharaj's spiritual practice and message
महामंडलेश्वर ​हिमांगी सखी।
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज के जीवन, साधना और आध्यात्मिक यात्रा को अब बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी है। आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचीं किन्नर जगद्गुरु महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने की घोषणा की है। फिल्म का प्रस्तावित नाम ‘प्रेमानंद महाराज एंड राधा अंश’ रखा गया है।
विज्ञापन


हिमांगी सखी ने कहा कि संत प्रेमानंद ने राधा नाम की भक्ति और आध्यात्मिक संदेश को देश ही नहीं विदेशों तक पहुंचाया है। उनके विचारों और साधना से बड़ी संख्या में लोग आध्यात्मिक मार्ग से जुड़े हैं। ऐसे में उनके जीवन और तपस्या को फिल्म के माध्यम से समाज के सामने लाना एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। हिमांगी सखी ने बताया कि प्रस्तावित बायोपिक में संत प्रेमानंद महाराज के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनकी साधना, संघर्ष और आध्यात्मिक विचारों को प्रस्तुत किया जाएगा। कलाकारों के चयन को लेकर हिमांगी सखी ने कहा कि फिल्म में उन्हीं कलाकारों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, जिनकी राधारानी के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति हो। हिमांगी सखी ने बताया कि फिल्म के संबंध में वह जल्द ही मुंबई जाएंगी। वहां अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली से मुलाकात कर इस परियोजना के लिए सहयोग मांगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed