फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Highway police caught 5 inter-district vicious thieves

Mathura News: हाईवे पुलिस ने 5 अंतरजनपदीय शातिर चोर दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Highway police caught 5 inter-district vicious thieves
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने लूट व डकैती की साजिश रच रहे 5 अंतरजनपदीय शातिर चोरों को पकड़ा है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक कार, 3 मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थाना हाईवे के उपनिरीक्षक अमित आनंद व चौकी प्रभारी बालाजीपुरम ने मुखबिर की सूचना पर टेकमैन सिटी के पीछे रेलवे लाइन की ओर से पांचों को दबोचा। इनमें से चार की पहचान रामू शर्मा उर्फ मामा निवासी केशव कुंज काॅलोनी मथुरा स्थायी निवासी अलीगढ़, वीरेश बघेल निवासी ग्राम खामनी, विष्णु गुर्जर उर्फ सरकार निवासी मथुरा और मोनू उर्फ महेश जाट निवासी गोवर्धन रोड अमर काॅलोनी मथुरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना हाईवे पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की पहचान शैलू उर्फ शैलेंद्र निवासी कृष्णाधाम और मनोज निवासी शेरसा थाना रिफाइनरी हाल निवासी छोटी कोसी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल चोर को जेल भेजा

थाना जमुनापार पुलिस ने मोबाइल चोरी में गिरफ्तार रमाशंकर उर्फ शास्त्री निवासी आजादनगर को जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed