फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   high tension line accident in mathura

बीस से ज्यादा लोगों को छूकर निकली मौत, दो गंभीर

Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
high tension line accident in mathura
हादसा
कैलाश मार्ग पर रविवार की दोपहर को 20 से भी ज्यादा लोगों को मौत छूकर निकल गई। अचानक टूटकर गिरे हाईवोल्टेज लाइन के तार की चपेट में आकर टेंपो सवार दो लोग बुरी तरह से झुलस गए जबकि ट्रैक्टर, बाइक और साइकिल सवारों के साथ राहगीरों को झटके लगे। घंटों यहां हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


बलदेव कस्बे में कैलाश मार्ग पर महेंद्र की टाल के निकट से 11 हजार वोल्ट की लाइन सड़क के एक ओर से दूसरी ओर खिंची हुई है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे इस लाइन का तार सड़क पर गिर गया। वहां से साइकिल पर गुजर रहे बच्चू सिंह (32) पुत्र कमल सिंह निवासी गांव नगला फ्त्ता जुगसना सादाबाद, बाइक सवार धर्मेन्द्र (20) पुत्र बसंत कुमार निवासी गढ़ी धारा गोंडा अलीगढ़ और टेंपो चालक छौली बलदेव निवासी ओमप्रकाश और उनका बेटा पवन (4), ट्रैक्टर चालक नगला खूबी बलदेव निवासी राजेन्द्र आदि तार के संपर्क में आ गए। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर और टेंपो के पहियों ने स्पार्किंग होने से आग पकड़ ली। राहगीरों ने जैसे-तैसे राजेन्द्र, ओमप्रकाश, पवन, बच्चू सिंह और धर्मेन्द्र के ऊपर से तार को अलग किया। बिजली बंद कराने के लिए बिजली घर फोन किए गए लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद एक बाइक सवार को भेज कर बिजली बंद कराई गई। इस दौरान कई अन्य लोगों को भी तार के संपर्क में आने से झटका लगा। घटना में बच्चू सिंह और धर्मेन्द्र बुरी तरह झुलस गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने कैलाश मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजलीकर्मियों के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर बलदेव पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और बच्चू सिंह, धर्मेन्द्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत चिंताजनक होने पर बच्चू को आगरा रेफर कर दिया गया। 


हाई वोल्टेज लाइन के नीचे नहीं था जाल 
बिजली विभाग के इंजीनियर और लाइन मैन की लापरवाही से लोगों की जान पर बन आई। कैलाश मार्ग पर हाई वोल्टेज लाइन पार कराने के लिए इंजीनियर ने गाइडिंग (जाल) तक नहीं लगवाई थी। गाइडिंग होने पर तार टूटने की हालत में जान माल के खतरे से बचा जा सकता था। नियमावली के अनुसार हर मार्ग को पार करने पर बिजली इंजीनियरों को गाइडिंग लगाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed