{"_id":"5e55694a8ebc3ef39f40e274","slug":"high-school-exam-mathura-news-agr431249075","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल गणित परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े छह परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल गणित परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े छह परीक्षार्थी
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के छठे दिन जनपद में हाईस्कूल गणित के छह परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। चार परीक्षा केंद्रों पर जिला पर्यवेक्षक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो एक केंद्र पर डीएम भी पहुंचे।
मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई। इसमें 28360 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 24666 शामिल हुए। इसी पाली में इंटर की तकनीकि कोर्स संबंधी परीक्षा में 534 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 518 ने परीक्षा दी।
इस दौरान राज्य स्तर से जिला पर्यवेक्षक बनाए डायट प्राचार्य आगरा एवरन सिंह ने डीसीटी इंटर कॉलेज अडूकी रोड, हरि आदर्शन इंटर कॉलेज कोसीखुर्द, प्रेमदेवी कन्या इंटर कॉलेज मथुरा, राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा में परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी पाली में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने भी राधामाधव इंटर कॉलेज गोवर्धन रोड पर चेकिंग की।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान छह नकलची जिला सचल दल और परीक्षा केंद्र सचल दलों ने पकड़े हैं। इसमें शिवशांति देवी इंटर कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज छाता में एक-एक, आदर्श इंटर कॉलेज मिट्ठोली और डॉ. देवदत्त रावत स्मारक इंटर कॉलेज सुरीर से दो-दो नकलची पकड़े। द्वितीय पाली में कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय और कृषि अर्थशास्त्र के सातवें प्रश्नपत्र की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।