फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   High school and intermediate students will have to wait for their mark sheets

Mathura News: हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को मार्कशीट के लिए करना होगा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate students will have to wait for their mark sheets
मथुरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को अभी मार्कशीट के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। पहले 4 जून तक मार्कशीट पहुंचने की संभावना थी। अब जिले में 15 जून तक आएंगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार हाईस्कूल में 34893 विद्यार्थी पंजीकृत थे। उसके सापेक्ष 32311 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 30567 ने परीक्षा पास की है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 37497 छात्र पंजीकृत थे और 36895 ने परीक्षा दी, जिसमें से 28398 परीक्षार्थी पास हो गए थे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में प्रतिदिन विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि इंटरमीडिएट के बाद दूसरे कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश लेने के लिए अंकपत्र व प्रमाण पत्र की आवश्यकता है लेकिन अभी तक मार्कशीट नहीं मिली है। उधर, डीआईओएस कार्यालय में विद्यार्थियों को 15 जून तक का इंतजार करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि अभी स्क्रूटनी का कार्य चल रहा है। जून में मार्कशीट आने के बाद कॉलेज में भेज दी जाएंगी। पहले 4 जून तक मार्कशीट आने की संभावना थी। अब 15 जून तक मार्कशीट आएंगी।


मार्कशीट पर नहीं होगा धूप-पानी का असर
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी होने वाली मार्कशीट में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। परीक्षार्थियों को दी जाने वाली मार्कशीट पर न पानी का असर होगा न धूप का। नई मार्कशीट न केवल फटने या भीगने से बचेगी, बल्कि इसके रंग और सुरक्षा फीचर भी इसे खास बनाएंगे। धूप में यह मार्कशीट हल्के लाल रंग में दिखाई देगी, जबकि छांव में अपने सामान्य रंग में दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed