{"_id":"65a993777c4c9d517d01d137","slug":"high-alert-in-mathura-security-of-temples-increased-mathura-news-c-369-1-mt11005-7281-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा: मथुरा में भी हाई अलर्ट, मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा: मथुरा में भी हाई अलर्ट, मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा
Fri, 19 Jan 2024 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:35 AM IST
सार
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं शाही ईदगाह मस्जिद वाले मार्ग पर सिर्फ स्थानीय लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसके लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर मथुरा में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।
जन्मभूमि की सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं शाही ईदगाह मस्जिद वाले मार्ग पर सिर्फ स्थानीय लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के रिश्तेदारों को जांच-पड़ताल के बाद ही ईदगाह में प्रवेश दिया जा रहा है। बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। आज जुमे की नमाज भी कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होगी।
जामा मस्जिद पर नमाज के बाद कोई तकरीर न हो, इस पर खुफिया एजेंसियां निगाह बनाए हुए हैं। बृहस्पतिवार रात एसपी सिटी, एएसपी/आईपीएस कुंवर आकाश सिंह ने रेलवे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
शाही मस्जिद ईदगाह पर जुमे की नमाज के लिए बिना आधार कार्ड किसी भी नमाजी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को रेलवे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। वहीं, सभी थानों के इंस्पेक्टरों को सख्त हिदायत है कि वह अपने-अपने इलाके के होटल, गेस्ट हाउस, सराय, आश्रम आदि में आने-जाने वालों पर निगाह रखें।