फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   high alert in mathura

शहर पर सेना की सतर्क निगाहें

Sun, 10 Jan 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 10 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
high alert in mathura
पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद मथुरा में बढ़े खतरे को देखते हुए सेना सतर्क हो गई है। शहर में संदिग्धों की गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए जगह-जगह सैनिक तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद से मथुरा में ऐसी आशंका को देखते हुए सेना की ओर से खासी सतर्कता बरती जा रही है।

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और मंदिरों में सुरक्षा के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर के तहत कार्ययोजना बनाने के बाद अब सेना की ओर से इस पर अमल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली और आगरा से मथुरा में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर सैनिकों की टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं और प्रमुख तिराहे, चौराहोें पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें लक्जरी वाहन विशेष निगरानी में है। इसके अलावा छावनी क्षेत्र के सभी प्रवेश मार्ग में वेटरनेरी विश्वविद्यालय, ईगल गार्डन स्टेडियम रोड, स्टेशन हेडक्वार्टर रोड, सीओडी कांप्लेक्स रोड, भरतपुर रोड, मेंटीनेंस वर्कशॉप रोड, छावनी परिषद मार्ग, बसंतर मार्ग,

शक्ति मार्ग, विजय द्वार, विजय मार्ग पर पिक्टिंग (पिकेट पोस्ट लगाकर सतर्कता निगरानी करना) शुरू कराई गई है। इसमें सड़क पर टायर रखकर वाहनों की गति कम कर सैनिक श्ाीसे से अंदर की निगरानी कर रहे हैं।

सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार सैन्य क्षेत्र इलाके और उससे जुड़ी सिविल एरिया कमेटी की कालोनियों में 24 हथियारबंद सैनिकों की क्यूआरटी बनाकर लगातार गश्त कराई जा रही है।


इसके अलावा प्रमुख द्वारों पर दो-दो पिकेट बनाई गई हैं। इसमें सेना कार्यालय, सीएसडी कैंटीन में प्रवेश करने पर एंट्री गेट से पहले एक दस्ता तलाशी और पूछताछ, आईकार्ड देखने के लिए तैनात है। संतोषजनक जवाब मिलने पर ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed