फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   high alert at govardhan mudiya mela

मुड़िया मेला पर आतंक साया

Tue, 28 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 28 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
high alert at govardhan mudiya mela
पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद सोमवार से गोवर्धन में शुरू हुए मुड़िया पूर्णिमा मेला पर आतंकी हमले के खतरे के चलते पुलिस सतर्क हो गई है। मेले का 21 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग आतंकियों के लिए सॉफ्ट टारगेट है। इसके चलते इस करोड़ी मेले की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया है। डीआईजी लक्ष्मी सिंह खुद सोमवार को गोवर्धन पहुंची। उन्होंने एक बार फिर से सुरक्षा प्लान बनाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

 
सोमवार से गिरिराज नगरी गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले का शुभारंभ हुआ है। इसी दिन पंजाब में आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। जिले में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सबसे ज्यादा संवेदनशील भीड़भाड़ वाले स्थान माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में गोवर्धन में मुड़िया मेला को लेकर खास चौकसी बरती जा रही है। मेले के चलते ब्रज में लाखों की तादात में श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में हैं। बीते दो दिनों में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु गिरिराज परिक्रमा के लिए आ चुके हैं। इसके चलते खुद डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वे आगरा से गोवर्धन पहुंचीं। मथुरा में सुरक्षा देखने के बाद एसएसपी डाक्टर राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेश पांडेय भी गोवर्धन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने मेले के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और सभी पहलुओं पर चर्चा कर निगरानी बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। मुड़िया मेला के सुरक्षा प्रभारी एसपी सिटी शैलेश पांडेय ने बताया कि गोवर्धन में पुलिस की सतर्कता के साथ श्रद्धालुओं को भी सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है। परिक्रमा मार्ग में लाउड स्पीकरों से संदिग्ध वस्तुओं से दूर रहने और सतर्कता बरतने की उद्घोषणा की रही है। संकरे रास्तों में कमांडो और खुफिया शाखा के लोग लगे हैं।

प्रमुख सचिव ने जाना हाल
मथुरा। आतंकी हमले और देश में हाई अलर्ट के बाद सूबे के प्रमुख सचिव आलोक रंजन ने मुड़िया पूर्णिमा मेला, मथुरा वृंदावन के सावन मेला आदि को लेकर वीडियो कान्फ्रेंस कर अधिकारियों से जानकारी मांगी। इसमें डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेश पांडेय ने जानकारी दी।


पंजाब हमले के चलते मथुरा में भी हाई एलर्ट है। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर मार्ग पर गश्त बढ़ाने के साथ खासकर हरियाणा और राजस्थान बार्डर पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। वृंदावन और मथुरा को अतिरिक्त फोर्स दिया है। रिजर्व फोर्स को मुड़िया मेले में लगाया है। बम निरोधक दस्ते की दो टीम और क्यूआरटी गोवर्धन में जगह जगह चेकिंग कर रहे हैं।
लक्ष्मी सिंह
डीआईजी, आगरा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed