फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Heroin worth Rs 5 crore was seized before it could be supplied to hotels and bars in Agra.

Mathura News: आगरा के होटल, बारों में सप्लाई से पहले पकड़ी 5 करोड़ की हेरोइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Heroin worth Rs 5 crore was seized before it could be supplied to hotels and bars in Agra.
नौहझील (मथुरा) । एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की आगरा यूनिट ने नौहझील पुलिस के साथ बाजना कट के पास दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास 1.45 किलो हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 9 लाख रुपये है। दोनों ग्रुरुग्राम से स्कूटी पर हेरोइन लेकर आगरा में सप्लाई करने जा रहे थे। इस गैंग का बड़ा नेटवर्क है, जोकि विदेशों से जुड़ा हुआ है। पुलिस टीम तस्करों के नेटवर्क की तलाश कर रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर एएनटीएफ की आगरा यूनिट को सक्रिय किया गया। बुधवार की शाम को टीमों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर चेकिंग शुरू कर दी। संयुक्त टीम ने बाजना कट के पास स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनकी स्कूटी की डिक्की से दो पैकेट सफेद पाउडर (हेरोइन) बरामद की गई। पकड़े गए युवक गुरुग्राम निवासी वकार उर्फ साहिल और दिल्ली के सीलमपुर निवासी फैजान हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हेरोइन सप्लाई करने की बात स्वीकार की। दोनों पैकेटों में हेरोइन पाई गई। एक पैकेट का वजन 526 ग्राम व दूसरे पैकेट का वजन 519 ग्राम था, जिससे कुल 1 .45 किलो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग करीब 8-9 वर्ष पहले हरियाणा के गुरुग्राम में ऑटो चलाते थे। वहां आया नगर दिल्ली के रहने वाले अमन नामक युवक से मित्रता हो गई। अमन गुरुग्राम में क्लब और बार में एजेंट के रूप में कार्य करता था और क्लब में जाने वाले लोगों को हेरोइन सप्लाई करता था। वकार व फैजान ने भी यह काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अमन ने ही उन्हें नाईजीरिया के टी. अमन नीग्रो से मिलाया। उससे व्हाट्सएप कॉल पर बात करते हैं। वह सड़क या चौराहे पर देता है, जिसे वह उसके बताए गए व्यक्ति को सौंप देते हैं। बुधवार को वह आगरा में माल सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने एएनटीएफ के निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा की तहरीर पर दिल्ली के सीलमपुर निवासी फैजान व हरियाणा के गुरुग्राम निवासी वकार उर्फ साहिल व नाईजीरिया के टी अमन नीग्रो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




होटल, क्लब, बार में ग्राहकों को बेचते थे हेरोइन


एसएसपी ने बताया कि पक़ड़े गए दोनों युवक वकार उर्फ साहिल व फैजान अंतरराज्यीय गिरोह के साथ काम करते हैं। वह दिल्ली, गुरुग्राम से अवैध मादक पदार्थों को होटलों, क्लब व बार आदि में नवयुवकों को बेचते हैं। पहले युवाओं को नशे की लत लगाते हैं। दोनों तस्कर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी और राजस्थान में हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। आगरा के होटल और बारों में भी हेरोइन की सप्लाई की जा रही थी। यह खेप आगरा के होटल व बारों में सप्लाई होनी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और दस्तावेजों से कई महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए हैं। नाईजीरिया के नागरिक टी अमन नीग्रो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुई बरामदगी
तस्करों के पास से दो मोबाइल, छह डेबिट कार्ड, आधार, मेट्रो कार्ड, नकदी, नेपाल, ओमान आदि की करेंसी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed